जानिए, गुरदासपुर के किस इलाके में चल गई ताबड़तोड़ गोलियां…..किसने दिया वारदात को अंजाम, क्यों, पूरे मामले को लेकर अब तक जांच में जुटी है पुलिस..?

GUNSHOOT FRESH SNE IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.गुरदासपुर। 

नकाबपोश बदमाशों ने एक घर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। बताया जा रहा है कि यह गोलीबारी एक ट्रेवल एजेंट के घर पर हुई है। गनीमत रहा कि इन गोलियों की बोछार में सारा परिवार सुरक्षित बच गया। वारदात को अंजाम देने वाले मौके से फरार हो चुके है। किन्होंने इस वारदात को अंजाम दिया, उस बारे पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। फिलहाल, अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। मामला, पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन काहनूवान क्षेत्र के एक करीबी गांव से जुड़ा है। 

जानिए, परिवार ने पुलिस को क्या दी जानकारी

ट्रेवल एजेंट सूरज मसीह की पत्नी शिवानी ने बताया कि उसका पति ट्रैवल एजेंट का काम करता है। घर में वह अपनी छोटी बच्ची और कुछ परिवारिक सदस्यों के साथ थी। वह परिवार के साथ बातें कर रह रहे थे कि रात करीब 11 बजे अचानक से गोलियां चलने की आवाज सुनकर वह बाहर आई तो देखा कि एक मोटरसाइकिल पर 3 युवक सवार थे, जिन्होंने मुंह बंधे हुए थे। गोलियां चलाने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। शिवानी ने बताया कि उनकी किसी के साथ कोई दुश्मनी नहीं है। कुछ दिन पहले भी ऐसे ही उनके घर के पास फायरिंग होने की घटना हुई थी।

यह कहानी भी जुड़ी है


उधर गांव के सरपंच बिक्रमजीत सिंह और गांव के रमेश कुमार ने बताया कि घटना के बाद उनके साथियों ने अपनी कार पर इन हमलावरों का श्रीहरगोबिंदपुर रोड पर पीछा किया, लेकिन हमलावर सूए के किनारे कादियां की तरफ फरार हो गए। हमलावरों ने रास्ते में एक कार चालक परर भी फायरिंग की। केस की जांच पड़ताल करने पुलिस अधिकारी ने जानकारी दी कि मामला शायद किसी पुरानी रंजिश के साथ जुड़ा हो सकता है। जांच हर पहलू पर की जा रही है। जल्द ही वारदात को अंजाम देने वाले सलाखों के पीछे होंगे। 

100% LikesVS
0% Dislikes