BATALA BREAKING….क्यों और कैसे, गैंगस्टर जग्गू-भगवानपुरिया की मां तथा सुरक्षाकर्मी को बीच सड़क में भून डाला गया, हत्या के पीछे किस गैंग ने ली जिम्मेंदारी, जानिए, इस रिपोर्ट में……….?

BREAKING NEWS BY SNE NEWS

वरिष्ठ पत्रकार.बटाला गुरदासपुर। 

पंजाब के बटाला में देर रात कादियां रोड पर स्थित एक बेकरी के पास गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया की मां और उनके बाॅडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्या की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। मामला गैंगवार से जोड़ा जा रहा है। दविंदर बंबीहा गैंग ने हत्या की जिम्मेदारी ली है।


दो बाइक पर आए थे आरोपी


आरोपी दो बाइक पर आए थे। उन्होंने कार के बिल्कुल नजदीक जाकर गोली चलाई। फायरिंग के बाद आरोपी माैके से फरार हो गए। गोली लगने से घायल युवक की माैके पर ही माैत हो गई। वहीं महिला की अस्पताल ले जाते समय माैत हो गई। पुलिस ने अज्ञात पर केस दर्ज कर लिया है।


काैन है जग्गू भगवानपुरिया


गैंगस्टर जग्गू भगवानपुरिया का असली नाम जसदीप सिंह है। दसवीं पास करने के बाद जसदीप सिंह की दोस्ती का दायरा बढ़ने लगा था। स्कूल और बाहर कई लड़ाइयों में शामिल होने के बाद उस पर कई एफआईआर हुई। ध्यानपुर में हुए एक कत्ल में जग्गू भगवानपुरिया का नाम पहली बार चर्चा में आया और वह अपराध की दुनिया में शामिल हो गया। जसदीप सिंह से वह भगवानपुरिया हो गया और उसकी दोस्ती कई गैंगस्टरों के साथ हो गई। कभी जग्गू गैंगस्टर सुक्खा काहलवां के नजदीक था। इस समय उसके ऊपर 26 केस चल रहे हैं और वह जेल में बंद है।

100% LikesVS
0% Dislikes