BATALA-BREAKING…धमाके की चपेट में 7 लोग आए…जानिए, किस क्षेत्र की है घटना…अब तक क्या है ताजा स्थिति, समझिए, खास रिपोर्ट में….

CRIME-SCENE-SNE

मोहित बटालवी.डेरा बाबा नानक बटाला (गुरदासपुर)। 

डेरा बाबा नानक से 8 किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव धर्मदाद में 2 महिलाएं सहित कुल 7 लोग झुलस गए। इसमें छोटे बच्चे भी शामिल है।घटनाक्रम देर रात का बताया जा रहा है। प्रशासन तथा पुलिस की मदद से सभी को सरकारी अस्पताल भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि इसमें कुछ की हालत चिंताजनक होने की वजह से अमृतसर रेफर कर दिया गया। घटनाक्रम पंजाब के जिला गुरदासपुर के अधीन क्षेत्र से जुड़ा है। 

..जानिए, क्या था पूरा मामला

मंगलवार रात को डेरा बाबा नानक के अधीन धर्मदाद गांव में विस्फोटक गंधक-पोटाश पाउडर का इस्तेमाल करके दिवाली के पटाखे बनाए जा रहे थे। ऐसे में सात लोग इसकी चपेट में आ गए। इसमें 2 महिलाएं भी शामिल थी। एक अधिकारी ने बताया कि उन लोगों ने पटाखे बनाने की कोशिश में बहुत ज्यादा विस्फोटक गंधक-पोटाश पाउडर डाल दिया। इससे बहुत बड़ा धमाका हुआ। धमाका इतना तेज था कि उसकी आवाज आसपास के गांव में सुनाई दी। प्रशासन तथा पुलिस टीम ने पूरे घटनाक्रम को काफी गहनता से जांच आरंभ कर दी। प्रशासन की तरफ पीड़ित परिवार हर संभव सहायता दी जा रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes