BREAKING NEWS….बटाला में चली दनादन गोलियां….2 की मौत, 7 जख्मी….वारदात सीसीटीवी में कैद, पुलिस जुटी जांच में..?

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार. विकास कौड़ा.बटाला गुरदासपुर। 

पंजाब में कानून व्यवस्था का हाल काफी बदतर हो चुका है। मामला, पंजाब के बटाला शहर से सामने आया। यहां पर देर रात करीब 9 बजे दनादन गोलियां चल गई। गोली लगने से 2 की मौत हो गई, जबकि, 7 जख्मी होने की बात सामने आ रही है। 2 की हालत चिंताजनक होने की वजह से उन्हें सिविल अस्पताल बटाला के चिकित्सकों ने अमृतसर रेफर कर दिया। सूत्रों से पता चला है कि लगभग 2 दर्जन के करीब गोलीबारी हुई। फिलहाल, इस पूरे प्रकरण को लेकर पुलिस के उच्चाधिकारी तथा भारी संख्या में पुलिस बल पहुंच चुका है। चारों तरफ दहशत का माहौल बताया जा रहा है। वहीं, पुलिस ने इस मामले को लेकर अभी कोई जानकारी मीडिया के समक्ष साझा नहीं की। वाक्यात, समाध रोड का बताया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी है। 

जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार की रात करीब 9 बजे समाध रोड पर 1 बाइक पर 2 अज्ञात सवार आते है, तभी वहां पर स्थित एक रेस्त्रां तथा कई दुकानों पर फायरिंग करनी शुरू कर देते है। इतने में कोई समझ पाता कि मामला क्या है, तभी खून से लथपथ 2 की मौके पर ही मौत हो जाती है। इनमें 7 लोग जख्मी हो जाते है। स्थानीय लोगों तथा पुलिस की मदद से घायलों को पास के सिविल अस्पताल ले जाया गया। इनमें 2 की हालत चिंताजनक होने की वजह से प्राथमिक उपचार के उपरांत अमृतसर रेफर कर दिया। जबकि, 5 का इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच पूरी गंभीरता से कर रही है। फिलहाल, मामले को लेकर पुलिस का  कोई अधिकारिक बयान सामने नहीं आया। सूत्रों के हवाले से पता चला है कि गोलीबारी करने वालों की संख्या 2 थी।    

100% LikesVS
0% Dislikes