GURDASPUR-BREAKING…’AAP’ LAW & ORDER में बिल्कुल ‘FAIL’…..नाके पर खड़े एएसआई-होमगार्ड जवान की गोली मारकर हत्या….आखिर, ऐसा किसने किया है बहुत बड़ी पहेली..?

GUNSHOT-LATEST-IMAGE-SNE

VIKAS KAUDA/DINANAGAR/GURDASPUR.

घटना के बाद इलाके में हंगामा मचा। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इलाका घेरा। - Dainik Bhaskar

घटना के बाद इलाके में हंगामा मचा। बड़ी संख्या में पुलिस बल ने इलाका घेरा।

पंजाब के गुरदासपुर में दो पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृत पुलिसकर्मियों की पहचान एएसआई गुरनाम सिंह और होमगार्ड जवान अशोक कुमार के रूप में हुई है। मोके पर पहुंचे एसएसपी गुरदासपुर आदित्य ने बताया कि बीती रात अज्ञात हमलावरों ने ड्यूटी पर तैनात दोनों कर्मियों को गोली मारी और फरार हो गए। अभी गोली किसने मारी इसका पता नहीं चल सका है। हमला सरहदी इलाके दीनानगर के पास स्थित थाना दोरांगला के गांव आदियां में हुआ। स्थानीय ग्रामीणों को घटना का पता सुबह चला, जब उन्होंने नाके पर जवानों के शव देखे।

घटना के बाद बीएसएफ के डीआईजी जसविंदर कुमार बिरदी मौके पर पहुंचे।

घटना के बाद बीएसएफ के डीआईजी जसविंदर कुमार बिरदी मौके पर पहुंचे।

पुलिस के अनुसार, हमला देर रात हुआ और हमलावरों ने जवानों को संभलने का मौका नहीं दिया। सरहदी इलाका होने के कारण यहां सुरक्षा व्यवस्था आमतौर पर कड़ी रहती है। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएफ के डीआईजी जसविंदर कुमार बिरदी और जिले के आला अधिकारी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। साक्ष्य जुटाने के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

100% LikesVS
0% Dislikes