SNE NETWORK.HOSHIARPUR.

होशियारपुर जेल में बंद गैंगस्टर की मौत।
होशियारपुर सेंट्रल जेल में बंद गैंगस्टर भूपेश चोपड़ा की मौत हो गई है। वह फिरोजपुर का रहने वाला था और कुछ दिन पहले ही उसे जेल में शिफ्ट किया गया था। देर रात करीब 8 बजे भूपेश चोपड़ा की तबीयत बिगड़ गई। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
भूपेश चोपड़ा बहुचर्चित ट्रिपल मर्डर केस का मुख्य आरोपी था। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमॉर्टम के लिए मॉर्चरी में रखवा दिया है। मामले में न्यायिक जांच भी करवाई जाएगी। डॉक्टरों ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल मौत की वजह साफ नहीं है। भूपेश चोपड़ा के खिलाफ करीब एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज थे।
2024 को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा मामला
आशीष की मौत से फिरोजपुर में 3 सितंबर 2024 को हुए तिहरे हत्याकांड से जुड़ा मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है। 3 सितंबर 2024 को हुए ट्रिपल मर्डर केस में मुख्य आरोपित आशीष चोपड़ा को पुलिस ने 12 मार्च 2026 को दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से गिरफ्तार किया था।
आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया
आरोपी के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर भी जारी किया गया था। जांच से जुड़ी जानकारी के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसियों के तालमेल से उसकी लोकेशन मध्य एशिया के एक देश में मिली थी। इसके बाद उसे वहां से डिपोर्ट करवाकर भारत लाया गया और दिल्ली एयरपोर्ट पर काबू कर लिया गया।
पाकिस्तान के नशा तस्करों से भी संबंध थे
आशीष के कथित तौर पर पाकिस्तान के नशा तस्करों से भी संबंध थे और हेरोइन तस्करी के नेटवर्क में उसकी भूमिका की बात सामने आई थी। फिरोजपुर के तिहरे हत्याकांड में उसका नाम प्रमुखता से सामने आने के बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###

