LIVE-UPDATE…भगोड़े खालिस्तानी आतंकी पन्नू की कायरना करतूत….भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का वीडियो वायरल कराया..पुलिस-एजेंसी जुटी जांच में..जानेंगे, किस क्षेत्र से जुड़ा है मामला, अब तक क्या है वहां की परिस्थितियां..?

SNE NETWORK.HOSHIARPUR.

होशियारपुर के नूरपुर जंट्टा में डंडों से अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाते खालिस्तानी समर्थक। - Dainik Bhaskar

होशियारपुर के नूरपुर जंट्टा में डंडों से अंबेडकर की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाते खालिस्तानी समर्थक। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

होशियारपुर में मंगलवार सुबह डॉ भीमराव अंबेडकर के स्टैच्यू को हथौड़े मारकर तोड़ दिया गया। खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने इसका वीडियो जारी किया। उसने दावा किया कि इस घटना को खालिस्तानियों ने अंजाम दिया है। पन्नू ने कहा कि ये स्टैच्यू होशियारपुर के गांव नूरपुर जट्टां में लगा था। वीडियो में भारत, अंबेडकर और ब्राह्मणों के खिलाफ बोला गया। गांव के सरपंच शिंगारा राम ने कहा कि सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर जमा हो गए। उन्होंने कहा कि यह सामुदायिक भावनाओं का मामला है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।

घटना का पता चलने पर पंजाब विधानसभा के डिप्टी स्पीकर और गढ़शंकर के विधायक जय कृष्ण रोड़ी पुलिस अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंचे और हालात का जायजा लिया। उन्होंने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का आश्वासन देते हुए लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।

आतंकी पन्नू ने अंबेडकर की प्रतिमा को तोड़ने का वीडियो जारी किया है।

(CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS)

सरपंच शिंगारा राम ने बताया कि बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकीले हथियारों और हथौड़ों से नुकसान पहुंचाया गया। प्रतिमा का चेहरा तोड़ दिया गया, जबकि उसके चारों ओर लगाए गए शीशे को भी तोड़ दिया गया। हमला करने वालों ने यहां लगाई गई लाइटें भी क्षतिग्रस्त कर दीं। इससे पहले भी बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गई थी। जिसके बाद पंचायत ने सुरक्षा के चलते यहां शीशे की दीवार बना दी थी

होशियारपुर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और सोशल मीडिया पर भड़काऊ संदेश साझा न करें। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रेफरेंडम को लेकर बोलता खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू।

रेफरेंडम को लेकर बोलता खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत पन्नू। (CREDIT-IMAGE/VIDEO-BY-SNE-NEWS) ###USA###CANADA###CRIME-NEWS###

100% LikesVS
0% Dislikes