वरिष्ठ पत्रकार.होशियारपुर/चंडीगढ़।

कांग्रेस को यहां पर बहुत बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के एक बड़े नेता पार्टी छोड़ कर आम आदमी पार्टी (आप) का दामन थाम लिया। नेता का नाम कुलविंदर सिंह रसूलपुर बताया जा रहा है। पता चला है कि उन्हें प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान तथा होशियारपुर के सांसद डॉक्टर राजकुमार चब्बेवाल की उपस्थिति में रसूलपुर को आम पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। पार्टी सूत्रों से पता चला है कि रसूलपुर को आम बड़ी जिम्मेदारी दी सकती है। वह कांग्रेस के हलका इंचार्ज थे। पार्टी छोड़ने का कारण साफ नहीं हो पाया। इतना जरूर पता लगा है कि कांग्रेस से वह लंबे समय से नाराज़ चल रहे थे। उनके साथ कई समर्थकों ने आप का दामन थाम लिया। उधर, भगवंत मान ने कहा कि अब आप को इस सीट से कोई नहीं हरा सकता है। पार्टी में रसूलपुर जैसे कई नेता पार्टी में शामिल हो चुके है।

प्रदेश कांग्रेस समिति को उस समय शनिवार शाम को झटका लगा जब प्रदेश के बड़े नेता ने पार्टी को छोड़ दिया। उसके कुछ समय उपरांत कुलविंदर सिंह रसूलपुर को प्रदेश के मुख्यमंत्री भगवंत ने पार्टी में शामिल कर लिया। उनके साथ होशियारपुर संसदीय सीट से सांसद डॉ.राजकुमार चब्बेवाल भी थे। विधानसभा उपचुनाव में इस सीट से चब्बेवाल का बेटा आप की तरफ से चुनाव के मैदान में खड़ा है। इससे पूर्व खुद चब्बेवाल विधायक रह चुके है। वह अब सांसद बन चुके है।

