SNE NETWORK.TANDA/HOSHIARPUR.
होशियारपुर-फगवाड़ा रोड पर एक हादसे में एक ही परिवार के 3 सदस्यों की मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका एक बच्चा शामिल हैं। इस दुर्घटना में उनका एक अन्य बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा मेहटियाना से चब्बेवाल जाने वाली सड़क पर हुआ। परिवार फगवाड़ा से वाया मेहटियाना होते हुए चब्बेवाल जा रहा था।मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। लाशों को पहचान के लिए होशियारपुर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है।
अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज
प्रारंभिक जानकारी में पता चला है कि मृतक जम्मू-कश्मीर के रहने वाले थे और चब्बेवाल में रहते थे। पुलिस मृतकों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए आसपास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि कार्रवाई मृतकों के परिजनों के होशियारपुर पहुंचने पर की जाएगी। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।###USA###UK###CANADA###ROAD-ACCIDENT-AT-TANDA-DISTRICT-HOSHIARPUR###PUNJAB###CHANDIGARH###INDIA###AUSTRALIA###GERMANY###IRELAND###SWEDEN###EUROPE###CHINA###HUNGRY###FRANCE###ITLAY###ROME###RUSSIA###UKRAINE###VIETNAM###SINGAPORE###@

