अमृतपाल मामले में बड़ा खुलासा…..नई सीसीटीवी फुटेज में होशियारपुर डेरे की आई सामने…अमृतपाल-पपल प्रीत हुई अलग-अलग

एसएनई नेटवर्क.होशियारपुर। 

पंजाब पुलिस की गिरफ्त से फरार चल रहे खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर लगातार छापेमारी की जा रही है। अब इस मामले में एक नई सीसीटीवी फुटेज सामने आई है, जो होशियारपुर के डेरे की बताई जा रही है। 


डेरे में लगे सीसीटीवी कैमरों में अमृतपाल का साथी पपल प्रीत कैद हुआ है। यह फुटेज 29 मार्च सुबह की बताई जा रही है। इस दौरान उसके साथ अमृतपाल नजर नहीं आ रहा है। ऐसा माना जा रहा है कि अब दोनों अलग-अलग जगहों पर छिपे हुए हैं। हालांकि इसको लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे दोनों


यह भी पता चला है कि दोनों होशियारपुर के किसी टीवी चैनल को इंटरव्यू देने के लिए जा रहे थे, लेकिन पुलिस को इस बारे में पता चल गया। इसके बाद पीपल प्रीत और अमृतपाल अलग-अलग हो गए। पुलिस को पीछे आता देख अमृतपाल के साथी इनोवा को मरनाइंया गांव के गुरुद्वारे ले गए। जहां खुद को फंसा देख सभी कार को वहीं छोड़कर भाग गए।


पुराने साथियों के साथ जुड़ा अमृतपाल


अमृतपाल सिंह के संग उसके पुराने साथी जुड़ गए हैं, एक एप के जरिए यह लोग आपस में संपर्क में है। अमृतपाल सिंह और पपलप्रीत सिंह अलग क्यों हुए, इस बात को जानकर एजेंसियां खुद हैरत में हैं। उनके साथियों से पूछताछ की जा रही है।


अमृतपाल सिंह और उसके साथियों की होशियारपुर-फगवाड़ा रोड के आसपास के करीब एक दर्जन गांवों में तलाश हो रही है। 28 मार्च को जब देर रात होशियारपुर-फगवाड़ा मार्ग पर काउंटर इंटेलिजेंस की टीम एक फॉर्च्यूनर और इनोवा गाड़ी का पीछा कर रही थी, तब इनोवा गाड़ी में सवार दो युवकों ने वाहन को मरनाईयां गांव की ओर घुमा लिया था, लेकिन रास्ता बंद होने की वजह से वो चलती गाड़ी छोड़कर फरार हो गए।

100% LikesVS
0% Dislikes