SNE NETWORK.JALANDHAR.
जालंधर नगर निगम दफ्तर की लिफ्ट एक महिला और उसकी 4 साल की बच्ची के लिए आफत बन गई। क्योंकि महिला अपनी बच्ची के साथ लिफ्ट में कई देर तक फंसी रही। जैसे ही दफ्तर के कर्मचारियों को इसका पता चला तो वहां हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही निगम प्रशासन के कर्मचारी मौके पर पहुंचे व लिफ्ट को खोलने की कोशिश करने लगे। आखिर 15 मिनट तक कोशिश करने के बाद कर्मचारी लिफ्ट का दरवाजा खोलने में कामयाब हुए। कर्मचारियों ने महिला व बच्ची को लिफ्ट से बाहर निकाला व पानी पिलाया। इस घटना के होने से बच्ची और मां काफी डर गए थे।
उधर इस हादसे का शिकार हुई मॉडल टाऊन की रहने वाली महिला जस्सी ने कहा कि वह काफी समय से मां की पेंशन लेने के लिए निगम के चक्कर काट रही है, लेकिन उन्हें पेंशन नहीं दी जा रही है। मंगलवार जब वह दफ्तर की लिफ्ट में सवार हुई तो लिफ्ट बंद हो गई।