प्लंबर के वेशभूषा में निकला खतरनाक लुटेरा….महिला पर चाकुओं से कर दिया हमला…बहादुरी का परिचय देते महिला ने कर दिया इकट्ठा मोहल्ला, छत से गिरने लुटेरा हो गया घायल

एसएनई न्यूज़.जालंधर। 

जालंधर में एक अजीबो-गरीब घटना सामने आई है। प्लंबर की वेशभूषा में आए लुटेरे ने महिला पर चाकू से वार कर दिया। खुद फरार होने लगा तो छत से गिरने की वजह से गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास के लोगों ने घायल लुटेरे को पुलिस के हवाले कर दिया। आरोपी मान सिंह के खिलाफ थाना भार्गव की पुलिस ने संगीन आरोप के तहत मामला दर्ज कर लिया। 

पीड़ित महिला गुरमीत कौर ने बताया कि घर के बाथरूम का नल कई दिनों से खराब था। किसी तरह से प्लंबर का बंदोबस्त कर घर बुलाया। नल ठीक करने के बाद प्लंबर की वेशभूषा में लुटेरे ने महिला से पैसे मांगे तो महिला अलमारी से पैसे निकालने लगी तो पीछे से प्लंबर ने उसपर चाकू से हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो लोग इकट्ठा हो गए। भागने की नीयत से लुटेरे छत से छलांग लगा दी। इससे आरोपी बुरी तरह से घायल हो गया। लोगों ने उसे पकड़ कर धुनाई भी की।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कथित आरोपी को गिरफ्तार करने के उपरांत मामला दर्ज कर लिया। आरोपी से पुलिस की पूछताछ जारी है।  

50% LikesVS
50% Dislikes