बहुत बड़ा हादसा…..अब तक 3  लोगों की हो चुकी है मौत..परिजनों का रो-रो कर है बुरा हाल

CRIME-SCENE-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 


जालंधर में स्थित एक टूल फैक्टरी में एक बड़ा हादसा हुआ है। फैक्ट्री परिसर में अचानक भारी कंटेनर गिरने से 3 लोगों मौत हो गई, जबकि 9 से अधिक मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों में एक महिला भी शामिल है, जिससे हादसे के बाद अस्पताल में परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।


जानकारी के अनुसार, गदईपुर स्थित विशाल टूल संचालक की दूसरी यूनिट धोगड़ी रोड पर मैक च्वाइस टूल के नाम से है, जिसके संचालक केशव शूर बताए जा रहे हैं। फैक्टरी में काम के दौरान अचानक भारी कंटेनर गिर पड़ा, जिसकी चपेट में कई मजदूर आ गए। हादसे में जान गंवाने वाली महिला की पहचान सिम्मी के रूप में हुई है। उसे फैक्टरी में काम करते हुए महज 10 दिन ही हुए थे।


परिजनों ने बताया कि सिम्मी के पति का पहले ही निधन हो चुका है और वह अपने दो छोटे बच्चों की जिम्मेदारी अकेले संभाल रही थी। इस दर्दनाक घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना लोगों ने तुरंत पुलिस को दी, लेकिन स्थानीय लोगों का कहना है कि काफी देर तक पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। एसएसपी हरविंदर सिंह विर्क ने बताया कि थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर मामले की जांच कर रहे हैं। हादसा फैक्टरी में काम करते समय हुआ। डॉक्टरों के अनुसार घायलों में से दो की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। एसएसपी ने बताया कि अब तक 3 लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। मृत लोगों के परिवार के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

100% LikesVS
0% Dislikes