वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
राज्य में कानून-व्यवस्था का बुरा हाल हो चुका हैं। इस बात का अंदाजा यही से लगाया जा सकता है कि जालंधर के रहने वाले 3 युवकों पर जानलेवा हमला कर दिया गया। बताया जा रहा है कि इसमें एक युवक की नाक काट दी गई, जबकि, अन्य 2 बाजू तथा टांग तोड़ दी गई। हमलावर 2 कार में लगभग 3 दर्जन सवार थे। प्राथमिक जांच में पता चला है कि झगड़ा पुरानी रंजिश की वजह से हुआ। पुलिस ने करीब 3 दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। हमला जालंधर के जमशेर खास क्षेत्र में हुआ। किसी की कोई अब तक गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हुई। सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस गुनहगारों की तलाश कर रही हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं।
सोमवार की देर रात्रि 3 युवक विवाह समारोह से वापस घर अपनी बाइक पर लौट रहे थे। इलाका जमशेर खास के पास बाइक सवार के पास 2 कारें खड़ी हो गई। कार में सवार 3 दर्जन हमलावरों के पास तेजधार हथियार थे। बाइक सवार 3 युवकों पर हमला बोल दिया गया। इनमें एक की नाक को काट डाला, जबकि, अन्य 2 की बाजू तथा टांग पर हमला किया गया। दोनों की बाजू तथा टांग टूट गई। शोर मचाने पर लोग इकट्ठा हो गए। हमलावर कार लेकर फरार हो गए।
सूचना मिलने उपरांत पुलिस मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल लेकर पहुंची। घायलों के बयान पर लगभग 3 दर्जन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। 2 अपराधियों को पुलिस ने पहचान लिया, जबकि, अन्य की जल्द शिनाख्त करने का पुलिस दावा कर रही हैं।