कॉलर ने कहा हैलो! मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी…. हलवाई से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी….परिवार को जान से मारने की भी दी धमकी

LAWRENCE BISHONI BY SNE NEWS IMAGE (FRESH IMAGE)

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

लॉरेंस के गुर्गे हैरी बॉक्सर ने एक हलवाई तथा उसके परिवार को जान से मारने की धमकी देकर 5 करोड़ की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि हैरी ने 5 बार धमकी भरे कॉल किए। थाना लोहिया में मामला दर्ज हो चुका है। थाना लोहिया पंजाब के जालंधर में पड़ता है। पुलिस ने मामले की जांच को हर पहलू से आरंभ कर दिया। फिलहाल हलवाई तथा उसका परिवार काफी डरा हुआ बताया जा रहा है। पुलिस ने उनकी सुरक्षा में कुछ पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया। 

..समझिए, खास रिपोर्ट में क्या है पूरा मामला 


लोहिया के रहने वाले 55 वर्षीय हलवाई ने बताया कि वह व्यापार मंडल के अध्यक्ष है। 30 नवंबर को उनके मोबाइल पर दोपहर 2:19 बजे वॉट्सएप कॉल आई। कॉलर ने कहा हैलो! मैं लॉरेंस बिश्नोई का आदमी…. यह सुनते ही मैंने कॉल काट दी और नंबर ब्लॉक कर दिया। पांच दिसंबर को मेरे बड़े भाई को उसी नंबर से कॉल आई। कॉलर ने कहा-मैं हैरी बॉक्सर बोल रहा हूं। लॉरेंस बिश्नोई का आदमी बोल रहा हूं। मुझे 5 करोड़ रुपये चाहिए नहीं तो तेरे परिवार को मरवा दूंगा। इसे सिर्फ धमकी नहीं समझना, मैं जो कहता हूं, कर के भी दिखाता हूं।


वॉइस मैसेज भी भेजा

इसके बाद उसने फोन काट दिया। फिर भाई को वॉइस मैसेज भेजे। मैंने नंबर ब्लॉक में डाला था तो भाई को धमकाया। डर के कारण मैंने नंबर अनब्लॉक कर दिया। उसी दिन फिर मुझे कॉल आई। मुझे धमकी दी गई कि तुमने अगर मेरा फोन नहीं उठाया तो मुझे फोन उठवाना आता है। पांच करोड़ देने ही पड़ेंगे। वरना अंजाम देख लेना। तेरे परिवार को मरवा दूंगा। 11 दिसंबर को उसने फिर कॉल की। बार-बार कॉल कर गैंगस्टर हैरी उससे पांच करोड़ रुपये मांग रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes