SNE NETWORK.JALANDHAR.
जालंधर शहर के लैदर कॉम्प्लेक्स इलाके में एक दर्दनाक सड़क हादसे से सनसनी फैल गई। साइकिल पर सवार होकर काम पर जा रहे प्रवासी मजदूर सोहन लाल की गैस सिलिंडरों से लदी एक गाड़ी की टक्कर से मौत हो गई। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें तेज रफ्तार गाड़ी साइकिल सवार को टक्कर मारते हुए दिखाई दे रही है। हादसे के बाद जो घटनाक्रम सामने आया, उसने पूरे मामले को और भी गंभीर बना दिया है।
मृतक का मोबाइल फोन, पर्स और गले की सोने की चेन भी गायब
मृतक के बेटे विपुल कुमार ने आरोप लगाया कि हादसे के बाद उसके पिता को कहीं और ले जाया गया, जहां उनके साथ मारपीट और लूटपाट की गई। परिवार का दावा है कि मृतक का मोबाइल फोन, पर्स और गले की सोने की चेन भी गायब थी। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि गाड़ी का चालक नशे की हालत में था और गैस एजेंसी प्रबंधन उनकी शिकायतों को गंभीरता से लेने के बजाय उन्हें धमकियां दे रहा है। गुस्साए परिवार ने एजेंसी मालिक को तुरंत पुलिस के सामने पेश करने की मांग की है।
पूरे इलाके में रोष का माहौल
मामले की जांच कर रही पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि दुर्घटना के बाद चालक घायल को अपनी गाड़ी में डालकर ले गया था। हालांकि वह अस्पताल ले जा रहा था या कहीं और इसका खुलासा आरोपी की गिरफ्तारी के बाद ही हो सकेगा। थाना मकसूदां के थाना प्रभारी गुरप्रीत सिंह के अनुसार, पुलिस ने परिवार के बयान दर्ज कर लिए हैं और मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। घटना का सीसीटीवी वीडियो और परिवार द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों के बाद पूरे इलाके में रोष का माहौल है। अब सभी की नजर पुलिस जांच और आरोपी चालक की गिरफ्तारी पर टिकी हुई है।###CANADA###UK###USA###ACCIDENT-NEWS###JALANDHAR###CHANDIGARH###NEW-DELHI###INDIA###SWEDEN###VIETNAM###CHINA###IRELAND###FRANCE###GERMANY###ITLAY###@

