भीषण आग से दहला ‘JALANDHAR’……….गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख, प्रशासन जांच में जुटा

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 


गोदाम में भीषण आग लग गई। घटनाक्रम, बीती रात का बताया जा रहा है। पता चला है कि गोदाम टेंट के सामान का था। लाखों का सामान जलकर राख हो गया। आग की लगने की अब तक असल वजह स्पष्ट नहीं हो पाई। प्राथमिक, जांच में तारों की शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग पर काबू 2 घंटा की कड़ी मशक्कत उपरांत पाया गया। दर्जन भर दमकल विभाग की गाड़ियों के सहयोग से आग पर काबू पाया गया। प्रशासन की टीम इस घटनाक्रम के बारे पता लगाने में जुट चुकी है। 

गोदाम मालिक के मुताबिक, जालंधर में वह टेंट का काम करते है। उनका एक गोदाम है, वहां पर हजारों की संख्या में टेंट का सामान रखा है। शुक्रवार की रात्रि गोदाम को बंद कर घर चले गए। लगभग 12 बजे के बाद उन्हें फोन आता है कि उनके गोदाम में भीषण आग लग चुकी है। अफरा-तफरी के माहौल में वह वहां पर गए। देखा कि गोदाम में भीषण आग लग चुकी है। दर्जन भर दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का पूरा प्रयास कर रही है। 2 घंटा की कड़ी मशक्कत के उपरांत आग पर काबू पा लिया गया। लेकिन, तब तक लाखों का सामान जलकर राख हो चुका था। 

कारण पता लगाने में जुटी प्रशासन

प्रशासन के एक बड़े अधिकारी ने बताया कि आग किस वजह से लगी, इसके बारे उनकी एक टीम पता लगाने में जुट चुकी है। प्राथमिक जांच में तारों की शर्ट सर्किट होने की बात सामने आ रही है। लेकिन, सब कुछ स्पष्ट उनकी जांच रिपोर्ट में होगा। इसके लिए एक टीम गठित कर दी गई। एक सप्ताह में उसे रिपोर्ट पेश करने के आदेश जारी कर दिए। परिवार को आर्थिक नुकसान के मुआवजे के लिए प्रशासन की तरफ से हर संभव प्रयास किया जा रहा है।

100% LikesVS
0% Dislikes