वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
यहां से एक शर्मनाक घटना सामने आई। 2 नाबलिग लड़कियों से सामूहिक दुष्कर्म करने की एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रही हैं। मामला, पंजाब के जिला जालंधर शहर से जुड़ा हैं। अंजाम देने वाले कुल 3 की संख्या नाबलिग बताई जा रही हैं, 2 को गिरफ्तार कर लिया गया, जबकि, एक फरार बताया जा रहा हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल हैं। इस घटना के उपरांत सरकार से लेकर पुलिस प्रशासन पर भी सवाल खड़े कर दिए कि प्रदेश में लड़िकयां सुरक्षित नहीं हैं।
जानकारी के अनुसार, 2 नाबलिग बहन अपनी बुआ के घर गई थी। 3 युवकों ने लड़कियों को रास्ते से उठा लिया। घर ले गए, वहां जाकर गीत ऊंची आवाज में लगा दिया। हाथ-पांव बांध कर उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। चीख-चिल्लाने की आवाज एकदम दब गई। किसी प्रकार से दोनों बहनें वहां से फरार हो गई।
घर आकर परिवार को हादसे के बारे बताया। परिवार बच्चियों सहित पुलिस के पास पहुंचा। पुलिस ने दोनों का मेडिकल कराया तो उसमें दुष्कर्म की पुष्टि हो गई। पुलिस ने केस की गंभीरता को देखते हुए 2 को गिरफ्तार कर लिया। नाबलिग होने की वजह से बाल सुधार गृह भेज दिया गया। अन्य की तलाश जारी हैं।
वायरल वीडियो को हटाने के लिए पुलिस तकनीकी टीम की मदद ले रही हैं। मामला काफी गर्म तथा संगीन हैं।