वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।

पंजाब के जालंधर बेस्ड मीडिया हाउस, पंजाब केसरी ग्रुप पर स्टेट पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (PPCB) और लेबर डिपार्टमेंट ने कार्रवाई की है। सरकारी टीमें मीडिया समूह की ओर से संचालित अलग-अलग बिजनेस की जांच के लिए पहुंचीं। PPCB और एक्साइज डिपार्टमेंट ने जालंधर बस स्टैंड के पास बने इस ग्रुप के होटल की बिजली सप्लाई काट दी। इसके अलावा शराब पिलाने का लाइसेंस भी रद्द कर दिया।

पंजाब केसरी ग्रुप का दावा है कि उसे टारगेट बनाकर पिछले 5 दिन में 10 बड़ी कार्रवाई की गई। उसने इस कार्रवाई के खिलाफ पंजाब के गवर्नर और मुख्यमंत्री को लेटर लिखे हैं।उधर, पंजाब में सरकार चला रही आम आदमी पार्टी (AAP) ने मीडिया हाउस के आरोपों को खारिज करते हुए कहा- कानून सबके लिए बराबर है और ये कार्रवाई नियमों के उल्लंघन पर की गई है। पंजाब के शिक्षामंत्री हरजोत बैंस ने दावा किया कि यह सिर्फ गैरकानूनी गतिविधियां रोकने के लिए यह एक्शन लिया गया है।


