AAP वर्कर ने बेगुनाह शख्स का बीच बाजार में किया कत्ल…….सरेआम बेचता था नशा, POLICE पकड़ से अब तक दूर

वरिषठ पत्रकार.जालंधर। 

एक बेगुनाह शख्स का बेरहमी से कत्ल कर दिया। मरने वाला एक औजार फैक्ट्री का मालिक था। प्राथमिक जांच में पुरानी रंजिश का मामला बताया जा रहा है। वारदात को अंजाम देने वाला आम आदमी पार्टी का वर्कर बताया जा रहा है। पुलिस ने  आम आदमी पार्टी के वर्कर करण मल्ली सहित कुल आधा दर्जन के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पता चला है कि आप वर्कर नशा भी धड़ल्ले से क्षेत्र में बेचता है। राजनीति रसखू की वजह से पुलिस अब तक नहीं उसे पकड़ पाई। मामला,जालंधर के बस्तियात इलाके में रविवार रात का है। क्षेत्र में दहशत का माहौल है। परिवार गम में डूब चुका है। पुलिस कथित अपराधियों को पकड़ने के लिए छापेमारी कर रही है।  

बताया जा रहा है कि मृतक युवक अंकित मोटरसाइकिल से अपनी 4 माह की गर्भवती पत्नी को दवाई दिलाने ले जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे घेर लिया। तेजधार हथियारों से बदमाशों ने करीब 17 बार सिर, पीठ और पेट में वार किए। जिससे युवक की आंतें तक बाहर आ गईं। अस्पताल में इलाज दौरान दम तोड़ दिया। 


चार साल पहले हुई थी शादी


मृतक अंकित की पत्नी मनीषा ने बताया कि चार साल पहले उसकी शादी हुई थी और वह चार माह की गर्भवती है। परिवार बहुत खुश था। आरोपी कई दिनों से उसके पति से दुश्मनी निकालने की कोशिश में लगे हुए थे। इस संबंध में उन्होंने पहले ही पुलिस को सूचना दे दी थी, लेकिन पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं की।परिवार ने चेतावनी दी कि आरोपियों की गिरफ्तारी न होने तक अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। आरोपी मल्ली एरिया में नशा बिकवाता है।

100% LikesVS
0% Dislikes