वरिष्ठ पत्रकार.फिल्लौर/जालंधर।
आम चुनाव की वजह से चुनाव आचार संहिता पूरे देश में लगा है। लेकिन, पंजाब प्रांत में लोगों को इस बात की कोई परवाह नहीं है, खासकर आपराधिक छवि से जुड़े लोग तो बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे है। इन लोगों की वजह से पुलिस का जीना भी मुहाल हो चुका है। मामला, जालंधर के फिल्लौर के एक क्षेत्र से जुड़ा है। यहां पर अभी दो पक्षों के बीच टकराव हो गया। 3 राउंड गोलियां तथा पत्थर-ईंटें चलने की बात सामने आई। गनीमत रहा कि गोली किसी को नहीं लगी। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात से जुड़ी सभी तस्वीरें कैद हो चुकी है। एक पक्ष की महिला को थप्पड़ जड़ने का भी आरोप लगा है। फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच आरंभ कर दी। किसी के खिलाफ मामला दर्ज होने की अभी तक पुष्टि नहीं हुई। क्षेत्र में दहशत का माहौल बताया जा रहा है। पूर्व पार्षद की कार के शीशे टूटने की बात भी सामने आई।

प्राथमिक जांच पड़ताल में पता चला है कि दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश चल रही है। अक्सर ही एक-दूसरे पर मौका देखकर हमला कर देते है। किसी बात पर रंजिश है, इस बारे अभी स्पष्ट नहीं हो पाया। यह बात भी सामने आई कि जिस हथियार से गोली चलाई गई, वे बिल्कुल अवैध था। उसे कब्जे में ले लिया गया। पुलिस ने इस बात का दावा किया कि किसी को कानून तोड़ने की इज्जात बिल्कुल नहीं दी जाएगी। अपराधी देने वाले हर किसी के खिलाफ कानून के मुताबिक मामला दर्ज किया जाएगा। पुलिस ने खाली होल बरामद कर लिए है। क्षेत्र में पुलिस की नाकाबंदी कर दी गई।
छापेमारी जारी…..तनावपूर्ण स्थिति
पता चला है कि मोहल्ला ऊंची घाटी देवी मंदिर के समीप की घटना है। इस घटना में कुछ घायल होने की बात भी सामने आई। प्राथमिक उपचार उपरांत अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। एक महिला की गाल पर थप्पड़ भी जड़ा गया, जिस वजह से विवाद बढ़ गया। ईंटें तथा पत्थर चले। फिर इसके बाद 3 राउंड गोलियां भी चलाई गई। लोगों ने घरों के गेट बंद कर अपनी जान बचाई। पता चला है कि यह विवाद कई घंटों तक जारी रहा। पुलिस काफी देर बाद पहुंची। तब तक मामला शांत हो चुका था। 2 पक्षों में पुराना विवाद चल रहा है।

