BIG NEWS–‘दोआबा’ में दूध की किल्लत…….’VERKA’ के कर्मचारी गए हड़ताल पर, जानिए, क्या रही असल वजह

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

पंजाब के दोआबा क्षेत्र में दूध की किल्लत आ गई। प्रदेश की सबसे बड़ी दूध प्रतिष्ठान के चालकों ने हड़ताल कर दी। उनका आरोप है कि दूध की लीकेज का नुकसान वेतन से कटौती कर वसूला जा रहा है। उनके साथ सरासर धक्का किया जा रहा है। एक अनुमान मुताबिक, लगभग 10 लाख लोग दूध से वंचित रहे। आम दूध लेकर उन्हें गुजारा करना के लिए मजबूर होना पड़ा। बताया जा रहा है कि चालक अब तक अपनी मांगों पर अड़े है तथा पूरी होने तक हड़ताल पर बैठे रहने की चेतावनी दे डाली। कई अधिकारियों द्वारा समझाने का प्रयास लंबे दौर तक चला, लेकिन सब एक-एक करके बेकार साबित रहा। कयास लगाए जा रहे है कि हड़ताल लंबी जा सकती है। 

जानकारी के मुताबिक, जालंधर में स्थित वेरका के बड़े प्लांट पर देर रात ट्रक चालक हड़ताल पर बैठ गए। उनके मुताबिक, लंबे समय पैकेट की लीकेज के नुकसान की भरपाई उनकी प्रतिमाह पगार से कटौती की जा रही है। कई बार उन्हें अपना विरोध जताया, लेकिन, हर बार उन्हें नज़रअंदाज़ किया जाता रहा। इस बार सभी ने एक फैसला ले लिया कि उन्हें अपना हक हड़ताल पर जाकर ही मिल सकता है, इसलिए सभी धरने पर बैठ गए। बताया जा रहा है कि दूध सप्लाई के लिए लगभग 40 वाहन दोआबा को सप्लाई करने के लिए प्रतिदिन जाते है। शनिवार को इनका चक्का जाम रहा। कई बार उन्हें मनाने के लिए प्रबंधन स्तर पर प्रयास किया गया। लेकिन, सब बेनतीजा रहा। 

ता दें कि जालंधर के अलावा, नवांशहर, कपूरथला, होशियारपुर, फगवाड़ा में वेरका की सप्लाई पूर्ण रूप से ठप हो चुकी है। वहां के लोगों को बाजार से महंगा दूध खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से मांग की कि उन्हें कर्मचारियों की मांग को मान लेना चाहिए। 

100% LikesVS
0% Dislikes