BIG NEWS…..N.R.I महिला से ससुरालियों ने की मारपीट, पीड़िता थी गर्भवती, कपड़े फाड़ने से लेकर लात-घुसे मारने के लगे संगीन आरोप

CRIME SCENE IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.


एक अमेरिकी नागरिक बहू से ससुरालियों ने मारपीट कर दी। मामला , पंजाब के जालंधर से है। पीड़िता गर्भवती बताई जा रही है। पेट पर लात-घुसे मारे गए। कपड़े फाड़ने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। N.R.I महिला ने थाना पुलिस को शिकायत दे दी है।

पीड़िता ने आरोप लगाया है कि पुलिस क्राइम सीन पर करीब ढ़ाई घंटे बाद पहुंची थी। इससे उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। N.R.I महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। उसका निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। हालांकि ससुरालियों ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को गलत बताया है।

N.R.I महिला रजनीश कौर ने पुलिस को दी गई शिकायत में कहा है कि उसकी शादी करीब 8 साल पहले हुई थी। वह एक अमेरिकी नागरिक हैं। 28 अगस्त को वह अमेरिका से पंजाब आई थी। उसके ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। उसे घर से बाहर खींचने लगे, जिन्होंने उसके कपड़े फाड़ दिए और उसके पेट में लात मारी। उसने जैसे-तैसे 112 पर कॉल कर मामले की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पीड़िता ने सारे मामले की जानकारी अपने माता-पिता को भी दी। रजनीश ने कहा- वह 3 माह की गर्भवती है।

50% LikesVS
50% Dislikes