BREAKING NEWS……इस क्षेत्र से खंभे से लटका मिला शव…..फैल गई सनसनी, पुलिस जांच में जुटी

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

कभी सोचा नहीं था कि एक व्यक्ति खुजली की बीमारी को लेकर अपनी जीवन लीला को हमेशा-हमेशा के लिए समाप्त कर लेंगा। वाक्यात, पंजाब के जिला जालंधर के एक क्षेत्र से जुड़ा है। वहां की सब्जी मंडी में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक अज्ञात श्रमिक का शव खंभे में फंदे के साथ लटका पाया गया। प्रारंभिक तौर पर उसे एक चाय की दुकान चलाने वाले संचालक ने देखा। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिलहाल, 174 की कार्रवाई करते उसे सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। शव की पहचान नहीं अब तक हो पाई। किसी प्रकार से कोई पहचान पत्र नहीं बरामद हुआ। 

पुलिस के शीर्ष सूत्र ने बताया कि पुलिस कंट्रोल रूम में देर रात सूचना दी गई थी कि उक्त जगह पर किसी व्यक्ति का शव लटका हुआ मिला है। जिसकी पहचान नहीं हो पाई है। थाना नंबर-1 के एसएचओ मौके पर पहुंचे। प्राथमिक जांच में सामने आया कि आत्महत्या का कारण व्यक्ति के शरीर से जुड़ी कोई बीमारी बताई जा रही है। वह शरीर पर खुजली से परेशान थे और आर्थिक तंगी के कारण वह अपना इलाज नहीं करा पा रहे था। इसके चलते उसने खंभे से फंदा बनाकर खंभे से लटक कर आत्महत्या कर ली। मृतक की उम्र करीब 55 साल व्यतीत हो रही है। क्राइम सीन से पुलिस को किसी प्रकार का कोई पहचान पत्र या अन्य चीज नहीं मिली है।

100% LikesVS
0% Dislikes