BREAKING NEWS…इस रिपोर्ट में समझिए..कैसे, चाचा-भतीजा की हुई मौत…आखिर, इस हादसे का कौन-कौन है जिम्मेदार..?

dead-body-sne-news-image

SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर के इंडस्ट्री एरिया में वीरवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां पुरानी इमारत का लैंटर तोड़ने के दौरान अचानक मलबा गिर जाने से दो मजदूर दब गए। इसमें चाचा-भतीजे की मौत हो गई। मृतकों की पहचान दिनेश साहनी और उनके भतीजे राजा कुमार साहनी के रूप में हुई है। मृतक दिनेश साहनी की पत्नी प्रमिला देवी, जोकि बिहार की रहने वाली हैं और फिलहाल बुलंदपुर में रह रही हैं, ने पुलिस शिकायत में बताया कि उनके पति ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक ठेकेदार के पास काम करते थे। इंडस्ट्री एरिया में पुरानी इमारत तोड़ने का काम चल रहा था। उसके पति दिनेश साहनी और भतीजा राजा कुमार काम कर रहे थे। लैंटर तोड़ते समय अचानक इमारत का हिस्सा एक तरफ झुक गया और भारी मलबा गिरने से दोनों उसके नीचे दब गए। 

पुलिस के अनुसार दिनेश साहनी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल राजा कुमार को सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने भी दम तोड़ दिया। मामले में ठेकेदार विजय कुमार के खिलाफ परिवार के बयानों के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है। हालांकि अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। परिवार ने प्रशासन से न्याय की मांग की है, जबकि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes