BREAKING-NEWS…CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में छात्रों के बीच झगड़ा, हॉस्टल में तोड़फोड़

BREAKING-NEWS-IMAGE-2

SNE NETWORK.JALANDHAR.

जालंधर के CT इंस्टीट्यूट में झगड़े के दौरान हुई तोड़फोड़। इस घटना से जुड़े वीडियो में छात्र बैट लिए नजर आए। - Dainik Bhaskar

जालंधर के CT इंस्टीट्यूट में झगड़े के दौरान हुई तोड़फोड़। इस घटना से जुड़े वीडियो में छात्र बैट लिए नजर आए।

जालंधर के CT इंस्टीट्यूट के शाहपुर कैंपस में छात्रों के बीच झगड़ा हो गया। इस दौरान हॉस्टल में तोड़फोड़ की गई जिससे कमरों में कांच फैल गया। इससे जुड़े वीडियो सामने आए हैं। इन वीडियो में छात्र हाथ में बैट पकड़े नजर आ रहे हैं। वीडियो में कैंपस के अंदर भगदड़ जैसे हालात दिख रहे हैं।

इस झगड़े में 5 से 6 स्टूडेंट घायल हुए, जिनमें से अधिकतर नाबालिग हैं। वीडियो में एक स्टूडेंट चोट के कारण गमछे से सिर बांधे नजर आया, जबकि दूसरे ने पैर टूटने का दावा किया। खुद को बिहार का बता रहे इन स्टूडेंट्स के मुताबिक- उनके साथ कश्मीरी छात्रों ने मारपीट की।

एक छात्र ने दावा किया कि 20 कश्मीरी छात्र थे, वह हिंदू मुस्लिम पूछ कर पीट रहे थे। जो मुस्लिम होता था, तो उसे छोड़ देते थे, हिंदू होता था तो उसको पीटने लगते थे। यूनिवर्सिटी प्रबंधन की सूचना के बाद मौके पर पहुंची थाना-5 की पुलिस ने झगड़े में डंडे-बैट के इस्तेमाल से इनकार किया। पुलिस के मुताबिक, खाने के अंदर टेबलेट निकलने पर छात्रों में विवाद हो गया था, जिसे शांत करवा दिया गया है। एडीसीपी सिटी-2 माधवी शर्मा ने मामले की जांच की बात कही।###USA###UK###JALANDHAR###AUSTRALIA###CANADA###SINGAPORE###

100% LikesVS
0% Dislikes