BREAKING NEWS.. S.G.P.C चुनाव लड़ेगा KHALISTHAN समर्थक M.P अमृतपाल सिंह व सर्बजीत सिंह का गुट

BY SNE IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.

KHALISTHAN समर्थक व खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह व सर्बजीत सिंह का गुट (S.G.P.C) चुनाव लड़ेगा इसकी तैयारियां भी आरंभ कर दी गई हैं। इस बात की पुष्टि अमृतपाल सिंह के पिता तरसेम सिंह और सांसद सर्बजीत सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए की

पिता तरसेम सिंह ने कहा कि मंत्री लालजीत भुल्लर व हरभजन ईटीओ अमृतपाल के समर्थकों को झूठे केसों में फंसा रहे हैं। अगर कोई काम करवाने जाता है तो उत्तर मिलता है जाओ अमृतपाल से काम करवा लो। वहीं, सांसद सर्बजीत सिंह ने कहा कि उनके यहां गांवों में मनरेगा में जॉब नहीं दी जा रही है। गांवों में सरकार के इशारे पर समर्थन करने वालों को जानबूझकर परेशान किया जा रहा है।

पिता तरसेम सिंह व सांसद सर्बजीत सिंह ने कहा कि उनका गुट एसजीपीसी की तैयारियां कर रहा है और चुनाव हर हालत में लड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि पंथ की एकता के लिए वह चल रहे हैं और सभी को आह्वान किया जा रहा है कि वह पंथक एकता में शामिल हों।

100% LikesVS
0% Dislikes