BREAKING NEWS..बेड़ा गर्क हुआ पंजाब की कानून व्यवस्था का…व्यापारी को लूट कर किया घायल…लोगों में है पुलिस के प्रति रोष

CRIME-IMAGE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

बीती देर रात करीब 12:30 बजे चार नकाबपोश लुटेरों ने एक किराना व्यापारी पर तेजधार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने व्यापारी को गंभीर रूप से घायल कर उसकी जेब से करीब 23 हजार रुपये नकद और महंगा मोबाइल फोन लूट लिया और फरार हो गए। मामला, पंजाब के जालंधर में स्थित प्रताप नगर से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। ऐसे में पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी अब सवाल खड़े होने शुरु हो गए है कि अब वह व्यापारियों को सुरक्षित माहौल देने में सरासर असमर्थ साबित हुई हैं। उधर, पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला तो दर्ज कर लिया हैं, जबकि, गिरफ्तारी की पुष्टि नहीं हो पाई। पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में वारदात से जुड़ी तस्वीरें कैद हो चुकी हैं। 

घायल पीड़ित अस्पताल में भर्ती..एकदम घबराया हुआ


पीड़ित की पहचान हितेश चोपड़ा निवासी भगत सिंह चौक, कृष्णा गली जालंधर के रूप में हुई है। हितेश रोज की तरह दुकान बंद कर घर लौट रहा था, तभी पहले से घात लगाए बैठे चार युवक दो बाइकों पर पहुंचे और उसे घेर लिया। दातर और लोहे की रॉड से ताबड़तोड़ वार कर उसे सड़क पर गिरा दिया गया।घटना के बाद राहगीरों ने घायल हितेश को घर पहुंचाया और परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित कर उसे अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने पीड़ित के बयान दर्ज कर अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। थाना प्रभारी जितेंद्र सिंह ने दावा किया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

100% LikesVS
0% Dislikes