CONGRESS के इस M.L.A को PARTY ने किया निलंबित….भड़काऊ भाषण देने पर हुई बड़ी कार्रवाई

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

जालंधर के फिल्लौर से विधायक विक्रमजीत सिंह चौधरी को पार्टी से निलंबित कर दिया गया है। पंजाब कांग्रेस के प्रभारी देवेंद्र यादव ने इस संदर्भ में आदेश जारी किए हैं। यादव ने चौधरी पर पार्टी विरोधी बयानबाजी और लगातार पार्टी उम्मीदवार के खिलाफ भड़काऊ भाषण देने पर कार्रवाई की है।


यादव ने चौधरी को तत्काल प्रभाव से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। यहां तक कि चौधरी को पार्टी के सभी पदों से हटा दिया गया है। इस आदेश की सूचना यादव ने प्रदेशाध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग और नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा को दे दी है।आदेश में इंचार्ज यादव ने कहा कि उन्हें पार्टी की ओर से निजी तौर पर कई बार पार्टी और प्रत्याशी के खिलाफ बयानबाजी करने का आग्रह किया गया था। इसके बावजूद उनकी पार्टी विरोधी गतिविधियां कम न होने पर कार्रवाई की गई।


भाजपा में शामिल हुई थीं विक्रम चौधरी की माता


विक्रमजीत सिंह चौधरी की माता करमजीत कौर ने हाल ही में भाजपा ज्वाइन की है। भाजपा जॉइन करने के बाद ही चन्नी ने चौधरी को दुर्योधन कहा था। दुर्योधन की टिप्पणी पर चौधरी ने जवाब देते हुए चन्नी को शकुनि कहा था। चन्नी ने कहा था कि चौधरी परिवार ने कांग्रेस पार्टी को बनाने के लिए शुरू से बहुत मेहनत की है। चौधरी संतोख सिंह, चौधरी जगजीत सिंह और गुरबंता सिंह का बहुत सत्कार करता हूं और करता रहूंगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes