ENCOUNTER–कुख्यात DRUG तस्कर पुलिस की लिस्ट में थे MOST- WANTED……..1 को लगी गोली…..बाकी हुए फरार

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

ड्रग तस्कर के खिलाफ पुलिस ने एक बड़े एनकाउंटर को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि ड्रग तस्कर पंजाब के बड़े तस्करों की सूची में शामिल है। लंबे समय से पुलिस के रडार पर थे। एनकाउंटर शाहकोट के पास हुआ। पता चला है कि पुलिस तथा तस्करों के बीच 2 दर्जन के करीब गोलीबारी हुई। 3 तस्कर मौके से फरार हो गए, जबकि, एक तस्कर के पैर पर गोली लग गई। वह बुरी तरह से घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। जबकि, फरार कथित तस्करों की गिरफ्तारी के लिए नाकाबंदी कर दी गई। जल्द गिरफ्तार करने का पुलिस टीम दावा कर रही है। 

जानकारी के अनुसार, जालंधर पुलिस को एक बड़ी सूचना मिली थी कि एक कार में 4 तस्कर जा रहे हैं। पूरे पंजाब में उनका नेटवर्क बड़े स्तर पर चलता है। पुलिस टीम ने शाहकोट के पास उनकी कार को घेर लिया। इस बीच तस्करों ने पुलिस पर गोली चला दी। बचाव में पुलिस ने गोलियां चलाई। करीब 2 दर्जन से ऊपर गोलियां चली। एक तस्कर के पैर पर गोली लग गई। घायल हालत में जमीन पर गिर गया। जबकि, उसके 3 साथी भाग निकले। पुलिस टीम उनका पीछा कर रही है। चारों तरफ नाकाबंदी कर दी गई। 

घायल तस्कर को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल, तस्करों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस जांच में जुट चुकी है। फरार तस्करों की तलाश में कई टीम काम कर रही है। शहर से लेकर हाईवे तक प्रत्येक वाहन की चेकिंग की जा रही है। पता चला है कि शक की वजह से पुलिस ने आसपास के घरों की तलाशी भी ली। तस्कर किसी घर में छिपे होने की आशंका भी जताई जा रही हैं। 

100% LikesVS
0% Dislikes