IMPORTANT NEWS–1984 के काले दौर का कुख्याती आतंकी 36 साल बाद गिरफ्तार….भिंडरावाला से प्रभावित होकर 17 वर्ष में बन गया था आतंकी

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

1984 का वो काला दौर, जिसकी शायद कल्पना करने पर रोम-रोम खड़ा हो जाता है। उस दौर का खतरनाक आतंकी आखिर 36 साल बाद पुलिस के हत्थे चढ़ ही गया। आतंकी परमिंदर सिंह राणा वर्ष 1988 में भगोड़ा हो गया। पता चला है कि पंजाब छोड़ कर अपनी पहचान छिपा कर राजस्थान रहने लग पड़ा था। गिरफ्तारी फिर उसकी पंजाब के जिला जालंधर के आदमपुर क्षेत्र से हुई। अदालत ने उसे एक सप्ताह के लिए पुलिस न्यायिक हिरासत में भेज दिया। 

महज 17 वर्ष की आयु में ही राणा आतंकी गतिविधियों में शामिल हो गया था। पता चला है कि वह खालिस्तानी कमांडो फोर्स में आतंकी जरनैल सिंह भिंडरावाला से प्रभावित होकर इस राह पर चलने का फैसला लिया। कुल 8 मामले दर्ज है। उसे जालंधर की सिटी पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया था। जमानत पर बाहर आया तो वापस अदालत में एक बार नहीं पेश हुआ। वर्ष 1988 में भगोड़ा घोषित कर दिया। आदमपुर से परिवार सब कुछ छोड़ कर राजस्थान छिपकर रहने लगा। वहां पर अपनी पहचान भी फर्जी बनवा ली गई। 

पता नहीं इतने साल बाद आदमपुर आतंकी क्या करने आया था। इस बारे पुलिस ने स्पष्ट नहीं किया। पुलिस ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना के आधार पर हुई। किसी प्रकार हथियार या फिर आतंकवाद से जुड़ी पुरानी सामग्री बरामद नहीं होने की बात पुलिस ने स्पष्ट नहीं की। जांच का विषय बताकर पुलिस जानकारी साझा करने में संकोच कर रही है। 

100% LikesVS
0% Dislikes