JALANDHAR—–खून-पसीने की कमाई लेकर जा रहे मजदूर पर जानलेवा हमला………गुप्तांग पर किए कई वार, नकदी ले हुए फरार, अस्पताल में हालत चिंताजनक

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

एक मजदूर को अज्ञात लुटेरों ने लूट लिया। मामला, मंगलवार की देर रात का बताया जा रहा है। वारदात, काजी मंडी की बताई जा रही है। पता चला है कि मजदूर की सप्ताह भर की कमाई (लगभग 6 हजार), बहुमूल्य दस्तावेज लूट कर फरार हो गए। अंजाम देने वालों की कुल संख्या करीब 7 बताई जा रही है। सभी अलग-अलग मोटरसाइकिल पर सवार थे। पीड़ित मजदूर मोनू निवासी लम्मा पिंड के कंधे, पेट तथा गुप्तांग पर कई वार किए गए। अस्पताल में उसकी हालत काफी गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी कैमरा में वारदात कैद हो चुकी है। पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वालों के चेहरे पहचान लिए है। मामले की जांच काफी तेजी से चल रही है। 

मोनू जो कि लम्मा पिंड में रहता है। घर में मां रहती है। बाप की कुछ साल पहले मौत हो गई थी। परिवार में कमाने वाला सिर्फ मोनू ही है। दिन-रात परिश्रम कर बड़ी मुश्किल से घर का गुजारा चलता है। मंगलवार की देर रात काम से लौट रहा था। सप्ताह भर की मजदूरी का लगभग 6 हजार उसे मिला था। काजी मंडी के पास अलग-अलग मोटरसाइकिल अज्ञात ने उसे रोक लिया। तेजधार हथियार से मारपीट आरंभ कर दी। फिर कंधे, पेट तथा गुप्तांग में कई वार किए। चक्कर खाकर जमीन पर गिर गया। किसी राहगीर ने उसे देखा तो मदद के लिए अपनी मोटरसाइकिल पर बैठा लिया। वह उसे घर छोड़कर आया।

हालत काफी चिंताजनक होने की वजह से जालंधर के सिविल अस्पताल भर्ती किया गया। बताया जा रहा है कि शौच पास नहीं हो रहा है। पाइप की माध्यम से इस पास किया जा रहा है। लेकिन, दर्द काफी हो रही है। पुलिस ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। सीसीटीवी की मदद से जल्द पकड़ लिया जाएगा। 

100% LikesVS
0% Dislikes