वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
एक 3 साल की मासूम का दुष्कर्म किया गया। वारदात को अंजाम देने वाला खुद नाबालिग बताया जा रहा है। पीछे से बिहार का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि कथित अपराधी ने मिठाई देने के बहाने बच्ची के साथ घिनौना कांड किया। बच्ची के पिता के बयानों के आधार पर पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लड़के को गिरफ्तार कर लिया है। अब उसे बाल सुधार गृह भेजा जाएगा।
गिरफ्तार आरोपी बावा खेल स्थित एक कॉलोनी का रहने वाला है। पुलिस की अभी तक की जांच में पता चला है कि आरोपी लड़का मूल रूप से बिहार के सिवान का रहने वाला है। जो जालंधर बस्ती बावा खेल में रहने वाले अपने भाई के पास आया था। जालंधर में ही उसके भाई ने पैसे कमाने के लिए उसे एक डिब्बे की फैक्टरी में लगवा दिया था। आरोपी लड़का गत्ते के कार्टून बनाने का काम करता था।
यह दिए बयान
पुलिस को दिए बयानों में पीड़ित के पिता ने कहा कि वह और उसकी पत्नी काम करते हैं और तीनों बेटियां घर पर ही रहती हैं। रोजाना की तरह सभी घर पर थीं। आरोपी ने उसकी छोटी बेटी को मिठाई का लालच देकर अपने पास बुला लिया। आरोपी ने गलत काम करने के बाद उसे वापस घर भेज दिया। शाम के वक्त मां ने देखा कि बच्ची थोड़ी तकलीफ में है। जब मां ने प्यार से बच्ची से पूछा तो उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले भइया ने उसके साथ बैड टच किया।