JALANDHAR–शहर के इस सरकारी कार्यालय में पहुंची ‘CBI’, 3 अधिकारी गिरफ्तार, लाखों का ‘CASH’ एवं अहम ‘DOCUMENTS’ बरामद, मानव तस्करी से जुड़ रहे तार

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।  

पासपोर्ट कार्यालय में सेंट्रेल ब्यूरो इंवस्टेगिशेन टीम (सीबीआई) ने दबिश दी। टीम चंडीगढ़ कार्यालय से पहुंची। उनके साथ स्थानीय पुलिस तथा केंद्रीय जवान दिखाई दिए। पता चला है कि टीम ने कार्यालय प्रमुख अधिकारी तथा 2 सहायक अधिकारियों सहित 3 को हिरासत में ले लिया। लाखों रुपए तथा कुछ अहम दस्तावेज बरामद हुए। सीबीआई की तरफ से इस बात की पुष्टि नहीं हुई। लेकिन, चर्चा का बाजार गर्म है कि यह रेड काफी अहम थी तथा मानव तस्करी मामले से भी तार जुड़ रहे है। उच्च न्यायालय के आदेश पर पिछले दिनों सीबीआई ने 2 एफआईआर दर्ज की थी। 

शुक्रवार सुबह के समय जालंधर में स्थित पासपोर्ट कार्यालय लगभग आधा दर्जन के करीब सीबीआई अधिकारियों से लेकर स्थानीय पुलिस टीम तथा केंद्रीय रिजर्व बल की टीम दबिश देती है। टीम कार्यालय को भीतर से बंद करवा देती है। स्थानीय लोगों को बाहर भेज दिया जाता है। पासपोर्ट कार्यालय में कार्यरत अधिकारियों से पूछताछ आरंभ हो जाती है। किसी को बाहर जाने की अनुमति नहीं दी जाती है। तलाशी अभियान चालू हो जाता है। कार्यालय से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज टीम के हाथ लग जाते है। इतना ही नहीं एक टीम अधिकारियों के आवास पर भी दबिश देती है। वहां पर पता चला है कि लाखों की नकदी बरामद हुई। किसी प्रकार से अधिकारी पैसे का सबूत पेश नहीं कर पाए। 

देर सायं पता चला कि टीम ने पासपोर्ट कार्यालय के प्रमुख अधिकारी, 2 सहायक अधिकारियों सहित कुल 3 को अपने साथ ले गई। सूत्रों से पता चला है कि इनकी गिरफ्तारी डाल ली गई। टीम साथ चंडीगढ़ कार्यालय ले गई। कल से इनसे पूछताछ हो सकती है। प्राथमिक जांच में पता चला है कि उक्त अधिकारियों के पिछले दिनों चर्चित मानव तस्करी मामले में तार जुड़ रहे हैं। अन्य कौन-कौन लोग शामिल है, इसके बारे पता लगाया जा रहा है। सूत्र दावा कर रहे है कि आने वाले दिनों में कईयों की गिरफ्तारी हो सकती है। उधर, सीबीआई की दबिश से शहर में सारा दिन चर्चा का बाजार गर्म रहा। 

100% LikesVS
0% Dislikes