JALANDHAR-BREAKING…फैक्ट्री में आग……पटाखे की चिंगारी से आग लगने का कारण आया सामने…..करोड़ों का नुकसान….सब कुछ जलकर राख…राहत कार्य जारी

FACTORY-FIRE-AT-JALANDHAR-IN-MODEL-TOWN-FACTORY-IMAGE-BY-SNE

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

जालंधर के मॉडल हाउस स्थित कोट मोहल्ला में बुधवार रात एक चप्पल फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग को रात 10:25 बजे घटना की सूचना मिली, जिसके बाद टीम ने कड़ी मशक्कत कर देर रात आग पर काबू पाया। आग बुझाने में दमकल विभाग को लगभग 3 घंटे लगे। इस दौरान करीब 1 दर्जन पानी के टैंकरों का इस्तेमाल किया गया। आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त गाड़ियां बुलानी पड़ीं।

JALANDHAR-FIRE-OFFICER-IMAGE-BY-SNE


फायर ब्रिगेड के एक अधिकारी ने बताया कि जब उनकी टीम मौके पर पहुंची तो आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने आशंका जताई कि चलाए जा रहे पटाखों की चिंगारी से यह आग लगी हो सकती है।

100% LikesVS
0% Dislikes