JALANDHAR BREAKING—अमोनिया गैस लीक मामला —– फैक्ट्री मालिक, नगर निगम सहित कई अधिकरियो के खिलाफ पर्चा

AMONIA GAS LEAK SNE IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.

बर्फ फैक्ट्री में लीक हुई अमोनिया गैस की घटना के बाद पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ केस दर्ज किया है। वहीं एफआईआर में नगर निगम सहित कई अन्य विभागों को भी नामजद किया गया है। इन विभागों को नामजद करने का कारण अपने कार्य को जिम्मेदारी से न करना बताया जा रहा है।

Compressed by jpeg-recompress

पुलिस की एफआईआर में फैक्ट्री मालिक निनी कुमार जैन निवासी मोहल्ला नंबर-32, जालंधर कैंट के अलावा नगर निगम, पंजाब फैक्ट्री विभाग, पंजाब इंडस्ट्री विभाग, बिजली व प्रदूषण विभाग को नामजद किया गया है। हालांकि इस केस में किसी अधिकारी का नाम नहीं है। पुलिस का मानना है कि जिस भी अधिकारी की इस घटना में लापरवाही सामने आई, उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जांच के बाद उन अधिकारियों के नाम जोड़े जाएंगे जो घटना के वक्त ड्यूटी पर थे।


दर्ज की गई एफआईआर के मुताबिक, जैन आइस फैक्ट्री में गैस लीक में शीतल सिंह निवासी उपकार नगर मोहल्ला किशनपुरा की मौत हो गई थी। केस में फैक्ट्री मालिक व उक्त विभाग के अधिकारियों को इसलिए नामजद किया गया है, क्योंकि इन विभागों ने ही फैक्ट्री को मंजूरी दी थी।

100% LikesVS
0% Dislikes