वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
पिछले दिनों से लगातार पड़ रही भीषण गर्मी ने अपना असर प्रतिकूल तौर पर दिखाना आरंभ कर दिया। तेज गर्मी की लू से पंजाब में एक की जान चली गई। इस बात की पुष्टि प्रशासन ने भी कर दी। मरने वाले की फिलहाल अब तक पहचान नहीं हो पाई। शव को पहचान के लिए शवगृह में रखवा दिया। मामला, पंजाब के जिला जालंधर से जुड़ा है।
मई माह में पंजाब के कई हिस्सों में गर्मी ने अपना असर दिखाना आरंभ कर दिया। लोग घरों से बाहर निकलने के लिए भी संकोच कर रहे है। खासतौर पर दोपहर के वक्त, तब लू इतनी तेज होती है कि चलना भी काफी मुश्किल हो जाता है। सड़कें सुन पड़ जाती है। लेकिन, गर्मी की वजह से अब एक व्यक्ति की जान चले जाने का मामला सामने आया। मामला, मोता सिंह नगर में एक पार्क का बताया जा रहा है। फिलहाल, व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस आस पास के लोगों से व्यक्ति के शिनाख्त बारे पता लगा रही है। शव सरकारी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया गया।

