JALANDHAR UPDATE–बुरी खबर…..दर्दनाक सड़क हादसे में 2 जिंदा जले युवक, मृत्यु…..जानिए, इसके पीछे क्या रहा कारण…?

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

यहां से बहुत बुरी खबर सामने आई। दर्दनाक सड़क हादसे में 2 युवकों की जान चली गई। हादसा जालंधर-लुधियाना हाईवे का बताया जा रहा हैं।लग्जरी कार ने बाइक सवार को टक्कर मार, उन्हें 40 मीटर तक घसीटता ले गया। प्राथमिक जांच में सामने आया कि युवकों की बाइक को आग लगने की वजह से उनकी मृत्यु हुई। कार चालक फरार हैं। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिए हैं। अज्ञात कार चालक के खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया गया। इस बात की पुष्टि, पुलिस के एक बड़े अधिकारी ने की। 

प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक, देर रात्रि वह बाईक सवार होकर जा रहा था। गोराया के पास नदी वाले पुल पर उसकी बाइक के आगे एक बाइक सवार 2 युवक जा रहे थे। पीछे से तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। 40 मीटर तक उन्हें घसीटता ले गया। बाइक को एकदम आग लग गए। दोनों युवक जल गए। तत्काल पुलिस को सूचित किया। अस्पताल ले जाने से पूर्व दम तोड़ दिया। कार चालक कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। मृतकों की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर केस की जांच आरंभ कर दी। 

100% LikesVS
0% Dislikes