KIDNAPPING..ये है CM मान साहब के शासनकाल में कानून व्यवस्था का हाल.. दिनदहाड़े 4 वर्षीय बच्चे का हुआ अपहरण….मां रो-रोकर है बुरा-हाल…?

KIDNAPPING IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.

यहां पर दिनदहाड़े 4 वर्षीय बच्चे का कथित तौर अपहरण कर लिया गया। वारदात को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 2 बताई जा रही है। वे स्कूटी सवार बताए जा रहे है।  वारदात की तस्वीरे पास में लगे सीसीटीवी कैमरा में कैद हो चुकी है। वारदात को उस समय अंजाम दिया गया जब बच्चा अन्य बच्चों के साथ गली में खेल रहा था। मामला, पंजाब के जालंधर शहर में स्थित थाना बस्ती बावा लाल के पास एक कांप्लेक्स के साथ जुड़ा बताया जा रहा हैं। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए बच्चे को सकुशल वापस घर लाने के लिए एक ऑपरेशन आरंभ किया। फिलहाल, परिवार को किसी प्रकार की फिरौती की फोन कॉल नहीं आई हैं।   

मां का बयान….?


बच्चे की मां शानू के मुताबिक, उनका चार वर्षीय बेटा घर के पास कुंज गली में अन्य बच्चों के साथ खेल रहा था। इसी दौरान एक्टिवा सवार 2 अज्ञात युवक बच्चे को अपने साथ लेकर राज नगर की तरफ फरार हो गए। स्थानीय निवासी गोल्डी ने बताया कि घटना के समय गली में कई बच्चे खेल रहे थे। इसी प्रकार  बच्चे के एक छोटे दोस्त ने भी 2 अज्ञात युवकों  को एक्टिवा पर अपहरण करते देखा। 

सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही POLICE

पुलिस के अनुसार, शुरुआती सीसीटीवी फुटेज में तस्वीर स्पष्ट नहीं होने के कारण एक्टिवा सवार युवकों के चेहरे साफ दिखाई नहीं दे रहे हैं। पुलिस आसपास के रास्तों और अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि संदिग्धों की पहचान और उनकी गतिविधियों का पता लगाया जा सके।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###CHANDIGARH###JALANDHAR###KIDNAPPING-NEWS###PUNJAB-POLICE###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###FRANCE


100% LikesVS
0% Dislikes