LOOT-AT-JALANDHAR..सरेआम ज्वेलरी की दुकान में लूटपाट….जानिए, कैसे दिया वारदात को अंजाम…..मामले को लेकर कहा तक पहुंची पुलिस की जांच..?

LOOT-AT-VIJAY-JEWELERS-AT-JALANDHAR-SNE-NEWS-IMAGE-2

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

LOOT-AT-VIJAY-JEWELERS-AT-JALANDHAR-SNE-NEWS-IMAGE

अभी-अभी पंजाब के जालंधर से बहुत बड़ी खबर सामने आई। बताया जा रहा है कि एक ज्वेलरी की दुकान में बहुत बड़ी लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। मामला, भार्गव कैंप का बताया जा रहा है। लूट को अंजाम देने वालों की कुल संख्या 3 बताई जा रही है। सभी एक बाइक पर सवार होकर आए तथा नकाबपोश थे। वारदात को अंजाम को 2 मिनट में दिया गया। सीसीटीवी कैमरा में सब कुछ कैद हो चुका है। पुलिस अधिकारियों सहित भारी संख्या में पुलिस बल केस की हर पहलू पर छानबीन कर रही है। फिलहाल, दुकानदारों में रोष पाया जा रहा है। चेतावनी देते कहा कि जल्द ही अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो रोड जामकर सरकार तथा पुलिस प्रशासन के खिलाफ विशाल धरना दिया जाएगा। 

LOOT-AT-VIJAY-JEWELERS-JALANDHAR-SNE-NEWS-IMAGE

जानिए, क्या है पूरा मामला, कैसे दिया वारदात को अंजाम

वीरवार की दोपहर के करीब 1 बाइक सवार 3 नकाबपोश ज्वेलरी की दुकान के बाहर खड़े होते है। बारी-बारी कर तीनों ही दुकान में घुस जाते है। ज्वेलरी संचालक विजय कुमार पर अपनी पिस्टल तान देते है। एक शीशे को तोड़ देता है तथा उसमें लगे गहने लूट लेता है, जबकि, दूसरा तिजोरी से नकदी लूट लेता है। तीसरा दुकान संचालक के साथ हाथापाई करता है। 

2 मिनट में वारदात को अंजाम देने के उपरांत सभी मौके से फरार हो जाते है। बताया जा रहा है कि नकदी करीब 4 लाख थी, जबकि, गहनों की कीमत लाखों की बताई जा रही है। फिलहाल, पुलिस केस की जांच हर पहलू से कर रही है। 3 अज्ञात के खिलाफ लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया गया। शहर में नाकाबंदी कर दी गई हैं। क्षेत्र में दहशत का माहौल पाया जा रहा है। 

100% LikesVS
0% Dislikes