वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।
एक युवती का शव फंदे से लटका पाया गया। बताया जा रहा है कि युवती ने आत्महत्या कर ली। मामला, पंजाब के जालंधर में स्थित ग्रोवर कालोनी का बताया जा रहा है। 21 वर्षीय रानो कोठी में मेड का काम करती थी। वह कोठी में ही पिछले डेढ़ साल से रह रही थी। मृतक युवती के परिवार ने कोठी मालिक पर बेटी को प्रताड़ित करने का संगीन आरोप लगाया। मालिक ने मृतक युवती का किसी के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात कहते हुए कहा कि दोनों का आपस में झगड़ा होने के कारण उसने यह कदम उठाया। उधर, सीसीटीवी कैमरा में मरने से पहले रानो की एक तस्वीर सीढ़ी को खींचते हुए सामने आई। फिलहाल ,पुलिस ने पीड़ित परिवार तथा कोठी मालिक का बयान दर्ज कर लिया। पुलिस के शीर्ष अधिकारी ने बताया कि जांच के उपरांत जो बात सामने आएगी, उसी के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

बुधवार देर रात ग्रोवर कालोनी में स्थित एक कोठी में काम करने वाली युवती ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। यह कदम उसने अपने कमरे में उठाया। जब मामले के बारे कोठी मालिक को पता चला तो उन्होंने मृतक युवती के परिवार को फोन पर सूचित किया। मामले की जानकारी उपरांत पुलिस मौके पर पहुंच गई।
……एक नजर सीसीटीवी फुटेज पर…?
वारदात से संबंधित एक वीडियो 1 मिनट का सामने आया। वीडियो देर रात का बताया जा रहा है। वीडियो में रानो अपने कमरे से जाने से पहले सीढ़ी खींचकर ले जा रही हैं। उसके बाद वह अपने कमरे में चली जाती है। अंदाजा इस बात का लगाया जा रहा है कि सीढ़ी के माध्यम से रानो ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या की। फिलहाल, पुलिस इस मामले को जांच का विषय बताकर, कुछ भी बोलने से परहेज कर रही हैं।

परिवार ने लगाया संगीन आरोप
इससे पूर्व पीड़ित परिवार ने आरोप लगाया कि कोठी मालिक उनकी रानो को तंग करता था। अब भी उन्होंने वहां से शव को उठाने के लिए मजबूर किया। आरोप लगाया कि बेटी ने आत्महत्या कोठी के मालिक की प्रताड़ना से की। कुछ समय पहले बेटी ने छोटी बेटी के जन्मदिन पर केक लेकर आने के लिए फोन पर बोला था। आरोप लगाया कि कोठी मालिक बेटी को बाहर जाने के लिए रोकते थे। फिलहाल, पुलिस ने शव सरकारी अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया। पोस्टमार्टम के उपरांत ही मौत के असल कारणों का पता लग सकेंगा। जांच हर पहलू पर आरंभ कर दी गई। पीड़ित परिवार को इंसाफ अवश्य मिलेगा।

