POLITICS–इस पूर्व सीएम पर CONGRESS ने खेला दांव……..जालंधर से लड़ेंगे लोस चुनाव

वरिष्ठ पत्रकार.चंडीगढ़। 

लोकसभा क्षेत्र जालंधर से कांग्रेस ने अपना प्रत्याशी के तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी का नाम आगे किया। पार्टी सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार, चन्नी का नाम सबसे आगे है। नाम की घोषणा होना शेष है। यह सीट आरक्षित है। चन्नी का इस क्षेत्र में काफी दबदबा है।पार्टी मान कर चल रही है कि चन्नी को टिकट देकर उन्हें जीत मिलना लगभग तय है। इसलिए, चन्नी पर कांग्रेस हाईकमान ने दांव खेलना चाहती है। चौधरी के निधन उपरांत पार्टी ने उनकी पत्नी को उप-चुनाव में टिकट दिया। जीत आप के प्रत्याशी रिंकू ने हासिल की थी। पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह इस दौड़ से मुकम्मल तौर पर बाहर हो चुके है। पिछले दिनों विशाल रैली भी हाईकमान को संतुष्ट नहीं कर पाई। 

लोकसभा क्षेत्र जालंधर की राजनीति, इस बात की साक्षी रही कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्याशी ही हमेशा जीत हासिल करता है। आंकड़े इस बात का इतिहास है कि अब तक इस क्षेत्र से कांग्रेस के ही सांसद नियुक्त हुए। अन्य पार्टी का कुछ खास दबदबा नहीं रहा। पिछले उप चुनाव आप प्रत्याशी रिंकू ने यह जीत हासिल कर कांग्रेस का रिकॉर्ड तो तोड़ दिया। लेकिन, यह बात भी जाननी जरूरी है कि रिंकू कांग्रेस छोड़कर ही आप में शामिल हुए थे। मतदाता उनकी छवि को कांग्रेस की तरह ही देखते थे। इसलिए, उन्हें जीत हासिल हुई। चन्नी ने मैदान में उतर कर अभी से प्रैक्टिस आरंभ कर दी। वर्करों से लेकर नेताओं के साथ मेलजोल बढ़ा दिया। उनकी हर बात को काफी ध्यानपूर्वकता से सुना जा रहा है। रोडमैप तैयार होना शुरू हो गया। लोगों के बीच कैसे जाना है, उन्हें कांग्रेस की रणनीति का कैसे प्रचार करना है। यह सब पर एक खाका तैयार कर लिया गया। सिर्फ अंतिम रुप का इंतजार है। 

ऐसे बनी सहमति

न्नी का पार्टी हाईकमान से लेकर प्रदेश कांग्रेस लीडरशिप में अच्छा तालमेल है। सबसे बड़ी बात, कांग्रेस पार्टी के प्रति चन्नी काफी वफादार है। उन्होंने हमेशा पार्टी के साथ अच्छा तालमेल रखकर हर नीति को आम जनता तक पहुंचाया। एक यह भी पहलू है कि चन्नी की दलित समुदाय में लोकप्रियता काफी है। पिछले दिनों हाईकमान के जालंधर में दौरा दौरान हर वर्कर से लेकर वरिष्ठ नेताओं ने चन्नी के नाम पर सहमति जताई थी। इसी आधार पर चन्नी का जालंधर से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ना लगभग तय माना जा रहा है। इतना ही नहीं, पूर्व सांसद चौधरी की पत्नी ने भी चन्नी के टिकट देने पर कोई ऐतराज नहीं जताया। 

100% LikesVS
0% Dislikes