SNE NETWORK.JALANDHAR.
एक बर्फ के कारखाने में अमोनिया गैस लीक होने से हड़कंप मच गया। फैक्ट्री के अंदर फंसे एक व्यक्ति की मौत हो गई है। इसकी पुष्टि हो गई है। वहीं, दूसरे साथी को को बाहर निकाल लिया गया है। फैक्ट्री के पास से गुजर रहे 2 प्रवासी बेहोश हो गए थे, जिनकी सेहत अब ठीक है। पुलिस ने पूरा रास्ता बंद कर दिया है और सारा ट्रैफिक दोमोरिया पुल के ऊपर से भेजा जा रहा है।
करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने किसी तरह गैस लीकेज को बंद कर लिया था। तब तक काफी देर हो चुकी थी, क्योंकि एक प्रवासी की तब तक जान चली गई थी। लोगों ने बताया कि गैस इतनी तेज थी कि रास्ते से गुजर रहे लोग बेहोश होकर गिर गए। सभी साइकिल पर थे, तो देखा कि एक दम से सभी लोग कैसे गिर गए। आगे जाकर देखा तो फैक्ट्री से गैस लीक हो रही थी। जिसके बाद पूरे इलाके में दहशत फैल गई और तुरंत मामले की जानकारी प्रशासन को दी गई। लोगों ने बताया कि गैस लीक होने के बाद एरिया में सांस घुटने लगी। लोगों ने कहा कि फैक्ट्री के अंदर से कोई आवाज नहीं आई। मगर गैस लीक की दुर्गंध पूरे इलाके में फैल गई थी।
जानकारी के अनुसार सारा घटनाक्रम जालंधर रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित निजी सिनेमा के पास हुआ है। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, माईं हीरां गेट, हैनरी पेट्रोल पंप और दोमोरिया पुलिस की ओर जाने वाला नीचे का रास्ता बंद कर दिया गया है। सभी लोग फ्लाई ओवर के ऊपर से होकर जा रहे हैं।