PUNJAB–चन्नी के बयान से गरमाई POLITICS…..PAKISTAN को 2 हिस्सों में बांटने वाली CONGRESS PARTY

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर। 

पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी के विवादित बयान पर PM मोदी की टिप्पणी के बाद राज्य में राजनीति गरमा गई है। अब इसे लेकर चन्नी ने कहा- पाकिस्तान को 2 हिस्सों में बांटने वाला कोई और नहीं बल्कि कांग्रेस पार्टी ही है। शहीदों के प्रति हमेशा कांग्रेस संवेदना रखती है और रखती रहेंगी। ये मुद्दा राजनीति का नहीं है बल्कि उसका है, जो उस राजनीति को बदलना चाहता है। चन्नी ने कहा- अगर देश आज आजाद हुआ है तो ये कांग्रेस की बदौलत है। 

पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा था कि कांग्रेस के पास और कोई मुद्दा नहीं बचा तो उनके द्वारा गलत आरोप लगाने शुरू कर दिए गए। चन्नी का नाम लिए बिना ही पीएम मोदी ने कहा कि, कांग्रेस के एक पूर्व सीएम कहते हैं कि सेना पर हुआ हमला एक स्टंट था। इससे कांग्रेस के मानसिकता के बारे में पता चलता है। कांग्रेस हर बार जीत के बाद पाकिस्तान के गुण गाती है। इससे कांग्रेस की देश के प्रति मंशा साफ नजर आ रही है। जिसके बाद से राज्य में राजनीति गरमा गई थी।


आपको बता दें कि, पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा था कि पुंछ हमला बीजेपी का स्टंट है। हर बार केंद्र सरकार ऐसी नौटंकी करती आ रही है। ये पूर्व नियोजित स्टंट हैं और भाजपा को जिताने के लिए किए गए हैं। लोगों को मारना और उनके शवों पर खेलना भाजपा का काम है।

100% LikesVS
0% Dislikes