SUICIDE..आखिर ..क्यों और कैसे SP की ‘TOPPER- बेटी’ ने कर ली ‘आत्महत्या’…?

SUICIDE-FILE-IMAGE

SNE NETWORK.JALANDHAR.

जालंधर हाइट्स-2 की बहुमंजिला इमारत से युवती की नीचे गिरने से माैत हो गई। मृतका की पहचान जैसमीन (24) के रूप में हुई है। जैसमीन के पिता फरीदकोट में पुलिस विभाग में एसपी पद पर तैनात कर्मवीर सिंह चहल हैं। सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया गया।

कागज पर लिखा आई वाज रॉन्ग आई एम सॉरी

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती तौर पर मौत के पीछे डिप्रेशन की बात सामने आई है। हालांकि मामले की जांच जारी है। घटनास्थल पर एक लिखा हुआ पन्ना मौके से मिला जिस पर लिखा हुआ था आई वाज रॉन्ग आई एम सॉरी (“I was wrong, I am sorry”)। इस संबंध में एसएचओ ने कहा कि वह फिलहाल इस बारे में कुछ नहीं कह सकते।

6 महीनों में इस तरह की तीसरी मौत

जालंधर हाइट्स-2 में पिछले करीब छह महीनों में इस तरह की तीसरी मौत होने के सवाल पर थाना प्रभारी ने कोई टिप्पणी नहीं की। बताया जा रहा है कि जैसमीन ने वर्ष 2018 में आईसीएसई परीक्षा में 99.2 प्रतिशत अंक हासिल कर देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया था। उनकी मौत की खबर के बाद परिवार और परिचितों में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।###UK###CANADA###USA###PUNJAB###JALANDHAR###CHANDIGARH###FARIDKOT###AUSTRALIA###NEWZEALAND###SINGAPORE###GERMANY###ITLAY###

100% LikesVS
0% Dislikes