SNE NETWORK.JALANDHAR.
जालंधर में एक कारोबारी ने लेडी जिम ट्रेनर के साथ छेड़छाड़ की। महिला ने कहा कि उस समय जिम में कई लोग थे, इसी दौरान आरोपी अचानक पीछे से आया और पकड़ लिया।इसके बाद उसने अश्लील हरकतें कीं। जब उसने इसका तुरंत विरोध किया और शोर मचाया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी इस घटना को देखकर दंग रह गए। उसने तुरंत इसकी शिकायत 112 पर कॉल कर दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस को आपबीती सुनाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी करोबारी को हिरासत में ले लिया और पूछताछ की जा रही है।

पुलिस आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। (CREDIT-IMAGE-BY-SNE-NETWORK)
जानकारी के अनुसार, जालंधर की एक जिम में कल रात एक लेडी ट्रेनर के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है। घटना उस समय हुई जब जिम में काफी संख्या में लोग मौजूद थे और लेडी ट्रेनर अपनी ड्यूटी कर रही थी। बताया जा रहा है कि इसी दौरान एक मशहूर कारोबारी जिम में आया और उसने लेडी ट्रेनर के साथ बदतमीजी शुरू कर दी। आरोप है कि उसने अचानक पीछे से लेडी को पकड़ लिया और उसके साथ अश्लील हरकतें करने लगा।
लेडी ट्रेनर ने तुरंत इसका विरोध किया और शोर मचा दिया। जिम में मौजूद अन्य लोग भी यह घटना देखकर हैरान रह गए। इसके बाद महिला ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत 112 नंबर पर पुलिस को कॉल कर पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही थाना डिवीजन नंबर 6 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया और आरोपी हनी रंधावा को मौके से ही हिरासत में ले लिया। इसके बाद उसे थाने ले जाया गया, जहां देर रात तक पूछताछ और कानूनी प्रक्रिया जारी रही।
इंस्पेक्टर रजवंत कौर ने बताया कि मामले की अभी जांच की जा रही है और अभी महिला को बयान के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शुरूआत जानकारी के आधार पर FIR दर्ज कर ली है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जिम में लगे सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेने की कोशिश की जा रही है, ताकि सबूतों को मजबूत किया जा सके। ###USA###PORN-NEWS###

