VIRAL-LOOT…2 बदमाश लुटेरे घुसे टूर एडं ट्रेवल आफिस…..फिर उन्होंने जो वारदात को अंजाम दिया, उसे देख पुलिस भी रह दंग

images 78
Jalandhar Robbery at Tour and Travel Agency in Harnamdaspura

SNE NETWORK.JALHANDAR.

जालंधर के हरनामदासपुरा इलाके में स्थित ‘वेस्ट एंड वेस्टर्न यूनियन टूर एंड ट्रेवल’ दुकान पर तीन नकाबपोश बदमाशों ने दिनदहाड़े 1.08 लाख रुपये की लूट को अंजाम दिया। वारदात के दौरान दुकान में मौजूद महिला कर्मचारी को बंधक बनाकर आरोपियों ने तिजोरी से नकदी निकाली और फरार हो गए। घटना हरनामदास पुरा में, जालंधर के थाना नंबर 2 क्षेत्र के अंतर्गत हुई। 

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखा कि एक युवक काली शर्ट और मुंह पर रुमाल बांधकर पहले दुकान में दाखिल हुआ और टिकट के बहाने बात करने लगा। कुछ देर बाद उसका साथी अंदर आया, जबकि तीसरा आरोपी एक्टिवा पर बाहर निगरानी करता रहा। जैसे ही महिला फोन पर व्यस्त हुई, आरोपी ने पीछे से उसका मुंह दबोच लिया और साथी के साथ मिलकर 1 लाख 8 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। जांच में खुलासा हुआ कि आरोपी दोपहर में रेकी भी कर चुके थे और वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए सीसीटीवी फुटेज के आधार पर वेस्ट हलके के रहने वाले गुरदीप नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी अजय सिंह की अगुवाई में कार्रवाई जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश में छापेमारी की जा रही है।

100% LikesVS
0% Dislikes