VIRAL-NEWS…जंगली सूअर का शिकार…सोशल मीडिया में फॉलोअर्स की भरमार….केस को लेकर पुलिस हो गई परेशान

RUNNING-PIG

वरिष्ठ पत्रकार.जालंधर।  

PIG-SHIKARI

जालंधर में जंगली सुअर का गोली मारकर शिकार करने का वीडियो सामने आया है। शिकार करते वक्त इस वीडियो को लाइव शूट किया गया है। इसमें गेहूं के खेतों में भागते हुए सूअर पर फायरिंग की जा रही है। पहले एक गोली चलाई जाती है तो सुअर बचने के लिए तेजी से भागने लगता है। इसके बाद दूसरा फायर किया जाता है जो सीधे उसके पेट में लगता है। इसके बाद सुअर वहीं पर गिर जाता है और तड़पने लगता है।

DIED-PIG-IMAGE


लवप्रीत नाम के इंस्टा अकाउंट से ‘चड़ी जट्‌टू नूं जवानी….’ गाना लगाकर ये विडियो शेयर की गई है। इस पर कई पशु प्रेमियों ने आपत्ति भी जताई है और लिखा है कि इस तरह से बेजुबानों का शिकार करना ठीक नहीं है। जहां पर शिकार किया गया है, वहां जालंधर नंबर (PB 08) की बाइक भी खड़ी है। पुलिस ने वीडियो के आधार पर शिकार करने की जांच शुरू कर दी है। नूरमहल पुलिस थाने का कहना है कि वीडियो में खड़े मोटरसाइकिल का नंबर नकोदर एरिया का है। वीडियो कहीं से भी अपलोड किया जा सकता है। इसलिए इसका सही लोकेशन बयान करना अभी मुश्किल होगा।

100% LikesVS
0% Dislikes