9 साल तक चला फेसबुक पर प्यार…..किसी को इजहार की भनक तक नहीं लगने दी, पीछे बच्चे तथा परिवार है परेशान
एडिटर-इन-चीफ. विनय कोछड़.कपूरथला.अमृतसर.चंडीगढ़।
भारतीय एजेंसियां हवा में तीर छोड़ती रही, उधर, सरबजीत पाकिस्तान में निकाह कर नूर हुसैन बन गई। 9 साल तक फेसबुक में अपने पाकिस्तानी हमसफर नासिर हुसैन से प्यार चला। पाकिस्तान गए जत्थे में वह गायब हो गई थी तथा वापस भारत नहीं लौटी। जब जांच पड़ताल आरंभ हुई तो इमिग्रेशन फार्म में पाया गया कि राष्ट्रीयता तथा अपनी पहचान वाला हिस्सा ही उसने छोड़ दिया। पीछे से वह पंजाब के जिला कपूरथला के एक गांव की रहने वाली सरबजीत के 2 बच्चे भी हैं। यहां पर यह मामला बड़ा होने की वजह से जांच का भी विषय बन जाता है। जांच में जिस-जिस की गलती आती है, उसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई भी होना काफी जरूरी हैं। इससे भविष्य में अन्य अधिकारियों को एक सबक मिल जाएगा कि कभी भी देश के खिलाफ कोई गलती नहीं करनी हैं।

जाने, कहां से शुरू हुई सरबजीत कौर की कहानी
सरबजीत कौर पीछे से कपूरथला में स्थित एक गांव की एक साधारण महिला हैं। परिवार के एक बेहद करीबी जानकारी से पता चला कि वह वह फेसबुक चलाने की काफी शौकीन थी। काफी लंबे समय तक वह फेसबुक पर ही व्यस्त रहती थी। कई बार उसे पूछा गया कि इतनी देर तक फेसबुक में किस से बात करती रहती है, लेकिन, हर बार किसी न किसी तरीके से वह टाल देती थी। उन्हें इस बात की बिल्कुल भनक नहीं थी कि वह पाकिस्तान में किसी के साथ बातचीत करती हैं।
जत्था रवाना होने से पहले परिवार के साथ अच्छी तरह से मुलाकात करके गई थी। लेकिन, किसी ने यह कभी नहीं सोचा था कि वह अब वापस कभी भारत नहीं लौटेगी। परिवार काफी परेशान है, किसी से बातचीत भी नहीं कर रहा हैं।
..ऐसे हुई गायब
बताया जा रहा है कि जत्थे के साथ सरबजीत कौर पूरे समय तक रही। गुरुद्वारा साहिब में सेवा भी की। किसी को शक भी नहीं होने दिया कि वह योजना के मुताबिक, गायब हो जाएगी। अंतिम समय किसी को यह नहीं बताया कि वह कहां जा रही है। जत्था के अन्य श्रद्धालु उसे काफी ढूंढने का प्रयास किया था। लेकिन, कोई सुराग हाथ नहीं लगा। भारतीय एजेंसी को जब पता चला तो उन्होंने पाकिस्तान में स्थित भारतीय दूतावास तथा पाकिस्तान अधिकारियों को जानकारी दी।
शनिवार को निकाह की वीडियो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
महिला का सच तब सामने आया जब सोशल मीडिया में देर सायं एक वीडियो खूब तेजी से प्रसारित होने लगी। वीडियो सरबजीत की थी। वीडियो में वह अपने होने वाले शौहर (पति) नासिर हुसैन के साथ दिखाई दी। उससे मौलवी पूछ रहा है कि आपका पहले तलाक हो चुका है। निकाह से कोई एतराज तो नहीं हैं। मुस्लिम धर्म अपनाने में कोई हर्ज तो नहीं हैं। इन सब बातों का जवाब (सरबजीत कौर) नूर हुसैन ने नहीं-नहीं बोल कर दिया।

