वरिष्ठ पत्रकार.फगवाड़ा (कपूरथला)।
यहां गुरु नानक पुरा मोहल्ले के रहने वाले एक रिटायर्ड पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने रविवार को कथित तौर पर सुसाइड कर लिया। 2015 में रिटायर हुए 71 साल के करमजीत सिंह ने कथित तौर पर लाइसेंसी बंदूक से खुद को गोली मार ली। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। कोई सुसाइड नोट नहीं मिला। मामला, जिला कपूरथला में स्थित फगवाड़ा से जुड़ा हुआ बताया जा रहा हैं। पुलिस ने जांच हर पहलू पर आरंभ कर दी। इस बात की पुष्टि, जिला पुलिस की एक महिला शीर्ष अधिकारी ने की।
जानें..इतने बड़े कदम के पीछे क्या वो राज…?
पता चला है कि करमजीत सिंह पुलिस में तैनात थे। कुछ साल पहले सब इंस्पेक्टर के पद से सेवानिवृत हुए। उनके खिलाफ पूर्व में एक संघीन अपराध के तहत मामला दर्ज था। अब उक्त मामला, शिकायतकर्ता के परिजन ने अदालत की मदद से रिओपन कराया। उस मामले में अदालत में पेश होने के लिए समन जारी किया गया। वह इस मामले को लेकर मानसिक तौर पर परेशान रहने लग पड़ा। उन्होंने रविवार शाम को मौका पाकर अपनी लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल, पुलिस टीम हर पहलू पर परिवार के बयान दर्ज कर रही हैं।

